मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पर रेप और गर्भपात का मामला दर्ज, मां भी आरोपी

img

मुंबई। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती पर रेप और जबरन अबॉर्शन करवाने का मामला दर्ज किया गया है। यह FIR एक 38 वर्षीय महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला ने महाक्षय की मां (मिथुन की पत्नी) और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली को भी सह-आरोपी बनाया है। योगिता पर पीड़िता को धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।

Mahaakshay Chakraborty

मिथुन के बेटे पर बलात्कार का आरोप

दर्ज की गई FIR में महाक्षय चक्रवर्ती के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता की माने तो वे साल 2015 से 2018 तक महाक्षय संग रिलेशनशिप में थीं। साल 2015 में वे जब महाक्षय का अंधेरी वाला फ्लैट देखने गई थीं, तब उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था और बाद में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाने की कोशिश हुई थी। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गईं और महाक्षय ने उन्हें अबॉर्शन करवाने को कह दिया। पीड़िता के मुताबिक उन्हे बिना बताए कुछ दवाइयों के जरिए उनका अबॉर्शन करवाय गया था।

पत्नी योगिता भी बुरा फंसी

महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाली थी तो महाक्षय की मां ने उसे धमकाया। पीड़िता की माने तो उन्होंने अपनी आपबीती योगिता संग साझा की थी, लेकिन तब योगिता ने उन्हें धमकाते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए कह दिया था। पीड़िता की माने तो इस घटना के बाद वे अपने भाई संग दिल्ली चली गई थीं।

वहां उन्होंने बेगमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस पुलिस स्टेशन में महाक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 ( रेप) और 313 के तहत के मामला दर्ज किया गया था। बाद में उस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। लेकिन उस समय दिल्ली कोर्ट की तरफ से दोनों महाक्षय और उनकी मां को अग्रिम जमानत दे दी गई थी।

इसके बाद इसी साल मार्च में कोर्ट की तरफ से पीड़िता को उस जगह से शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया था जहां पर घटना हुई थी। ऐसे में पीड़िता ने इसी साल जुलाई में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस शिकायत के आधार पर IPC की धारा 376, 376(2), 328,417,506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बलात्कार से लेकर धोखाधड़ी तक, महाक्षय पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।

Related News