इस मुख्‍यमंत्री पर मॉडल ने लगाए रेप के आरोप, हुआ ये एक्शन

img

रांची। राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाये गये दुष्‍कर्म के आरोप पर संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के एक अन्‍य व्‍यक्ति पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए 2013 में केस दर्ज कराया था।

Model accuses Jharkhand Chief Minister Hemant Soren of rape

मॉडल ने आरोप लगाया है कि 2013 में हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के व्यक्ति द्वारा न सिर्फ उसका रेप किया गया बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी गईं। मॉडल से कहा गया कि अगर उसने रेप की घटना सार्वजनिक की तो परिणाम भुगतने होंगे। अब गुरुवार की शाम महिला आयोग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि इस मामले में महाराष्‍ट्र के डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एक बेटी की जान को खतरा, हेमंत करा सकते हैं हत्‍याः निशिकांत दुबे

यह मामला इस साल जुलाई में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था। आशंका जताई थी कि झारखंड के डीजीपी के साथ मिलकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की की हत्‍या करा सकते हैं। उन्‍होंने गृह मंत्री अमित शाह और शरद पवार से भी ट्वीट पर कहा था कि एक बेटी की जान को खतरा है। माफिया से मिलकर उसकी हत्‍या करा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कथित बलात्कार के केस को फिर से खोलने की आवश्‍यकता जताई थी। मॉडल ने 2013 में इसे लेकर केस दर्ज कराया था लेकिन बाद में ‘समझौते’ के बाद इसे वापस ले लिया था।

भाजपा सांसद ने इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्‍होंने कहा था कि एक मुख्यमंत्री के खिलाफ यह आरोप शर्मनाक है। मुंबई पुलिस को इस मामले को फिर से खोलना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए।

48 घंटे के भीतर कानूनी जवाब मिलेगा-सीएम

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, सांसद ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। आपको 48 घंटे के भीतर कानूनी जवाब मिल जाएगा। कृपया अपने आचरण के अनुसार लोगों को गुमराह करना बंद करें।

गौरतलब है कि यह मामला सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ है। ‘जस्टिस फॉर आएशा’ के जरिए मुहिम चलाई जा रही है। लोगों ने मुंबई पुलिस से आएशा को सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। #justiceforayesha बुधवार को भारत के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया था।

https://twitter.com/kanakShukla_/status/1338882231385743360?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1338882231385743360%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bhaskar.com%2Flocal%2Fjharkhand%2Franchi%2Fnews%2Fhemant-soren-justiceforayesha-on-trends-on-twitter-sexual-assault-allegations-against-jharkhand-cm-128018595.html

इस हैश टैग के तहत चार पेज की एक चिट्ठी भी शेयर की जा रही है। चिट्‌ठी में आएशा मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अलग-अलग आरोप लगा रही है।

Related News