दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी अमेठी में बनी ‘AK-203 राइफल’ मोदी सरकार ने दी निर्माण को मंजूरी

img

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी गवर्मेंट ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 5 लाख से अधिक एके-203 असॉल्ट राइफल के विनिर्माण की योजना को स्वीकृति दे दी है। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली है।'AK-203 rifle

गौरतलब है कि कुछ समय पहले रूस और भारत के बीच समझता हुआ था कि अब रूस से डिजाइन की गई AK-203 राइफल्स को अब भारत में भी बनाया जायेगा। इसी कड़ी में भारत और रूस के बीच सैन्य संबंधों को और मजबूती देने के इरादे से दोनों देश के राष्ट्राध्यक्षों की सोमवार को बैठक होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस मीटिंग में भारत 7.5 लाख एके-203 असॉल्ट राइफलों की आपूर्ति पर समझौता होनेवाला है।

मालूम हो कि रूस से डिजाइन की गई AK-203 को अब उत्तर प्रदेश के अमेठी की एक फैक्ट्री में बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कुछ साल पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते पर सहमति बनी थी और अब आखिरी बड़ा मुद्दा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मुद्दों को हल करना था। इंडियन आर्मी द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली 7.5 लाख राइफलों में से, पहले 70,000 में रूसी निर्मित घटक शामिल होंगे क्योंकि प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण धीरे-धीरे होता है।

Related News