मोदी सरकार ने बनाई योजना, इन 30 करोड़ लोगों को सबसे पहले लगाया जाएगा कोरोना का इंजेक्शन

img

मोदी सरकार की ओर से बनाई गए विशेषज्ञ ग्रुप ने एक प्लान तैयार किया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि राज्यों को प्राथमिकता वाले लाभार्थियों के समूह की पहचान करने के लिए कहा गया है। शुरूवात में कुल 30 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक मिलेगी। अब तक मोटे तौर पर 4 किस्म के लोगों की पहचान की गई है, जिनको महामारी का इंजेक्शन सबसे पहले दी जाएगी और वह भी फ्री।

corona vaccine

पहले एक करोड़ हेल्थकेयर वर्कर को मिलेगी। फिर दो करोड़ अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता को। इस समूह में नगर निगम के कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी और सशस्त्र बलों से संबंधित कर्मी शामिल हैं।

3. 50 से ज्यादा आयु वर्ग के 6 करोड़ लोग: वृद्ध लोगों को वायरस का सबसे अधिक भय होता है। 50 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को भी प्राथमिकता समूह के रूप में माना जाएगा और इनको पहले इंजेक्शन दिया जावेगा।

एक करोड़ विशेष श्रेणी के लोग: इस ग्रुप में 50 से नीचे के लोग शामिल होंगे, जिनमें वह लोग शामिल होंगे जोकि बीमार हैं या कोरोना से ठीक होने के बाद भी उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों को टीके प्रशासन की तरफ से FREE में लगाए जाएंगे।

 

Related News