मोदी सरकार ने किया साफ, NPR में मां-बाप के जन्म संबंधी प्रश्न होंगे वैकल्पिक

img

नई दिल्ली॥ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर सवाल उठाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि NPR में माता-पिता के जन्म स्थान और जन्मतिथि की जानकारी देना वैकल्पिक है।

यदि आपको पता नहीं है या याद नहीं है, तो न बताइए। कई प्रश्न वैकल्पिक हैं। मंत्री जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की सूचना देने के दौरान सवाल किया कि जब कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने इसे पेश किया तो इसका स्वागत हुआ।

जब NDAए शासन इसे दोहरा रहा है तो इसे बुरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा 1955 के मुख्य नागरिकता अधिनियम में विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने के लिए देशीकरण का प्रावधान अभी बना हुआ है। उसी के आधार पर पाक गायक अदनान सामी भारतीय नागरिक बने है।

पढ़िए-बीवी पर पति को था शक तो कमरे में लगवा दिए चुपके से कैमरा, रिकॉर्डिंग देख कर उड़ गए होश

Related News