लॉकडाउन हटाने की तैयारी में मोदी सरकार, इस तारीख को करेंगे ये बड़ा ऐलान

img

नई दिल्ली॥ लॉकडाउन हटाने को लेकर सरकार खास रणनीति पर काम कर रही है। वह इस दिशा में फूंक-फूंक कर कदम रखने की तैयारी में है। देशभर में लॉकडाउन से जो कामयाबी हाथ लगी है, वह उसे गंवाना नहीं चाहती है। सरकार के एक वरिष्‍ठ अफसर ने ये सूचना दी।

narendra modi pm

उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन (देश बंदी) कर देना आसान है। आप हर चीज को रोक देते हैं। हालांकि, इसे हटाना मुश्किल होता है। सिस्‍टम के माइंडसेट को बदलने की आवश्यकता होती है। इसके लिए कोई फॉर्मूला नहीं है। अफसर ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने को लेकर विभिन्‍न चुनौतियों पर केंद्र सरकार नजर रख रही है। सबसे बड़ी अड़चन रेड जोन में स्थित इकोनॉमिक हब को लेकर है।

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे रुपए, बीवी की लाश लेकर चंडीगढ़ से उत्तराखंड पहुंचा युवक

इन जोन में कोरोना पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। 25 मार्च को 3 सप्ताहों के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था। इसे बाद में 3 मई तक बढ़ा दिया गया था। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था। अफसर ने कहा, ”हमने देश को जोन में विभाजित किया है। इनमें हॉटस्‍पॉट और नॉन-हॉटस्‍पॉट शामिल हैं। इसके अलावा अलग जोन भी हैं जिनमें आर्थिक गतिविधियों की अनुमति है।”

केंद्र राज्‍यों और जिला प्रशासनों पर नज़दीक से नजर रख रहा है और उन्‍हें आर्थिक गतिविधियों को बहाल करने में हर मुमकिन मदद दे रहा है। लेकिन, जमीनी स्‍तर पर अभी बहुत से मसलों का समाधान करने की आवश्यकता है। अफसर ने कहा कि ग्रामीण गतिविधियों को शुरू करने में जिला मजिस्‍ट्रेट से आज्ञा लेने जैसे मुद्दे हैं। गुजरात में उन्‍होंने कई उद्योगों को आज्ञा दी है। रोजाना आधार पर इसकी मंजूरी दी गई है। लेकिन कुछ उद्योगों को कम कार्यबल के साथ शुरू नहीं किया जा सकता है।

लेबर की उपलब्‍धता एक प्रमुख मुद्दा है जिसका हल देखना होगा। लोगों की आवाजाही को चरणबद्ध तरीके से मंजूरी देनी होगी। कई मजदूर अपने घर लौट चुके हैं। लोगों के आने-जाने को लेकर नियमों को नरम करना होगा। अफसर ने बताया कि शुरुआती अनुमानों के हिसाब से संक्रमित लोगों की संख्‍या बेहतर है। जहां तक लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की बात है तो ग्राफ बहुत डराने वाला नहीं है। अन्‍य देशों के मुकाबले हिंदुस्तान के बेहतर हाल है।

Related News