Monkeypox in India: भारत में बढ़ा मंकीपॉक्स का ग्राफ, केरल में मिला तीसरा केस

img

मलप्पुरम। भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल, उसे अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल के हैं। मोंकीपॉक्स मेंबढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हो गई हैं। हाल ही में केस की जांच के लिए केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मोंकीपॉक्स मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि ये शख्स हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम वापस लौटा था। उन्हें बुखार आने के चलते 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से मोंकीपॉक्स के लक्षण नजर आने लगे थे जिस पर उसकी जांच कराइ गयी और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भारत में पहला मामला 14 जुलाई को ही केरल में सामने आया था।

उस दौरान भी शख्स UAE से यात्रा कर भारत वापस लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज 18 जुलाई को मिला था। इस 31 वर्षीय मरीज का इलाज अभी चल रहा हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि केरल में NIV अलप्पुझा में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो चुकी हैं। राज्य के अन्य जिलों से सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए अलप्पुझा भेजा जा रहा है।’ मंत्री ने कहा था, ‘राज्य में नई बीमारी सामने आई है। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए टेस्टिंग की जा रही हैं। केरल में टेस्टिंग करने से नतीजों आने में कम समय लगेगा।’

Related News