Monsoon: वापसी की तैयारी में मानसून, जाते-जाते भिगो जायेगा दिल्ली समेत इन राज्यों को

img

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तबाही मचाने के बाद अब दक्षिण पश्चिम मानसून  (Monsoon) भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और कच्छ से वापसी की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी भारत मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के वापस जाने के लिए अनुकूल स्थितियां बन चुकी हैं। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में भी हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

IMD ने बताया कि ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की स्थिति बन रही है। साथ ही 21 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में कम हुई बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर से मानसून (Monsoon) इस महीने के अंत तक खत्म हो सकता है। वहीं आज यानी मंगलवार को नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। आंकड़े बताते हैं कि इस साल मानसून (Monsoon) सीजन में दिल्ली में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 18 सितंबर के बीच दिल्ली में महज 398.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। जबकि, यहां सामान्य आंकड़ा 615.8 मिमी है।

ओडिशा में बदलेगा मौसम

इधर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कम दबाव में तब्दील होने के चलते सोमवार को ओडिशा के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सुबह से मौजूद मौसम प्रणाली अगले 24 घंटे में स्पष्ट निम्म दबाव में बदलकर ओडिशा के तट की तरफ बढ़ सकती है। इसके असर से बुधवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश और आंधी आने की आशंका है। (Monsoon)

आईएमडी के मुताबिक भुवनेश्वर और कटक शहरों में मंगलवार को भारी बारिश का एक-दो दौर और चल सकता है। मौसम विभाग ने मछुआरों की सलाह दी है कि वे मंगलवार को समुद्र में न जाएं क्योंकि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। (Monsoon)

Political News:बीजेपी में शामिल होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते है गवर्नर

Up News : अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करें क्योकि सफलताओं का कोई अंत नहीं होता : नरेन्द्र कश्यप

Related News