दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटो के भीतर मानसून दें सकता हैं दस्तक

img

आज दिल्ली-एनसीआर वासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून को लेकर उनका लंबा इंतजार खत्म हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली में दस्तक देने की प्रबल संभावना है। अगर शनिवार को मानसून दिल्ली में दस्तक दे देता है तो यह पिछले 18 सालों में सबसे देरी से दस्तक देने वाला मानसून होगा। इससे पहले यह 2002 में 19 जुलाई आया था।

Weather Update For Today

दिल्ली के साथ अपने पड़ोसी राज्यों में भी पहुंचने वाला हैं मानसून

मौसम विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि अगले 24 घंटों में धीमी गति से बढ़ रहे दक्षिण पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष इलाकों में पहुंच जाने के आसार हैं। इसके बाद अगले पांच से छह दिन राजधानी में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक बारिश की संभावना है।

तेजी से आगे बढ़ रहा हैं मानसून

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक बीते सालों में दिल्ली में सात जुलाई 2012, नौ जुलाई 2006, 19 जुलाई 2002 और 26 जुलाई 1987 को मानसून पहुंचा था।

मालूम हो कि केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए पूर्वी, मध्य एवं उत्तर-पश्चिम भारत को सात से 10 दिन पहले ही कवर कर लिया था। लेकिन, इसके बाद मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल न होने के कारण देश के बाकी हिस्सों में धीमी गति से बढ़ रहा था।

अबकी बार देरी से दिल्ली में आ रहा मानसून

आमतौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार देरी से दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक बारिश जारी रहेगी और अधिकतम पारा 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Related News