कोरोना की चपेट में आए राज्य के 400 से अधिक डॉक्टर, मचा बवाल

img

महाराष्ट्र में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के केसों ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। हर ओर बढ़ते केसों के बीच मुंबई में एक मर्तबा फिर से कोविड का धमाका हो गया है। यहां 24 घंटे में 41,434 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 400 से अधिक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

corona infection control

बताया जा रहा है कि सायन अस्पताल के 104 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुंबई में फिलहाल 120 इमारतों को सील किया गया है। शहर में निरंतर केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमाइक्रोन के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब महाराष्ट्र में निरंतर बढ़ रहे कोरोना के केसों को लेकर उद्धव सरकार ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं और कुछ बातों पर रोक भी लगा दी है।

आपको बता दें कि बीते वर्ष 29 मई को, देश में एक दिन में 1,65,553 संक्रमण हुए थे। आंकड़ों में कहा गया है कि 327 ताजा मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,790 हो गई। वहीँ मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव केसों में कुल संक्रमणों का 1.66 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोरोना वसूली दर घटकर 96.98 फीसद हो गई है।

 

 

Related News