कोरोना से ज्यादा इस फ्लू ने मचाई थी विश्व में सबसे ज्यादा तबाही, 3 महीने में 5 करोड़ लोगों की हुई थी मौत

img

नई दिल्ली॥ विश्व-भर में इन दिनों Corona Virus का ‘खौफ’ बरकरार है। हालांकि, Corona Virus विश्व का इकलौता वायरस नहीं, जिसने तबाही मचा रखी है। बल्कि इससे पहले भी कई ऐसे वायरस आ चुके हैं, जिसने विश्व में आतंक फैलाया था। इनमें सन् 1918 में एक ऐसा वायरस आया था, जिसने सिर्फ 3 महीनों में लगभग 5 करोड़ लोगों की जान ले ली। आज तक किसी वायरस ने विश्वभर में इस तरह हाहाकार नहीं मचाया था। यहां पहले विश्व के कुछ खतरनाक वायरस के नाम जान लें।

  • स्पेनिश फ्लू
  • इबोला
  • स्वाइन फ्लू
  • जीका वायरस
  • निपह वायरस

बाते कुछ महीनों से विश्व में Corona Virus चर्चाओं में है। चीन से शुरू हुआ ये वायरस धीरे-धीरे कई देशों में फैल चुका है। निरंतर लोगों की मौतें हो रही हैं। इंडिया में भी 31 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, बहुत संख्या में इस वायरस के संदिग्ध मिले हैं। लेकिन हम आपको आज स्पेनिश फ्लू (Spanish flu) के बारे में बताते हैं, जिसने 3 महीने में विश्व की एक तिहाई आबादी को समाप्त कर दिया था। इस वायरस के कारण लगभग 5 करोड़ लोग मरे थे।

स्पेनिश फ्लू की शुरुआत अमरीका से हुई थी। सन् 1918 में अमेरिकी सेना का एक जवान सबसे पहले स्पेनिश फ्लू का शिकार हुआ था। इसके बाद इस वायरस ने ऐसा तांडव मचाया कि केवल यूएस में छह लाख पचहत्तर हजार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि विश्वभर में 5 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 5 बरस से अधिक उम्र के बच्चे, 20-40 साल के जवान और 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग शामिल थे। ब्रिटेन के बाद यूएस में इस वायरस ने सबसे अधिक तबाही मचाई थी।

पढि़ए-मिल गया Corona का इलाज, भारत के हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे ये गोली, नाम जानकर कहेंगे WOW!

आपको बता दें कि सन्1918 से 20 के दौरान स्पेनिश फ्लू का कहर रहा। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, उस वक्त पूरे विश्व की आबादी करीब पांच सौ मिलियन थी, जिसमें पांच मिलियन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2 वर्ष में मौत का आंकड़ा 5 करोड़ से लेकर 7 करोड़ के बीच रहा था। इस वायरस से सबसे अधिक तबाही अमेरिका, यूरोप और इसके बाद एशिया में मची थी।

Related News