Most Expensive Camel: 14 करोड़ में बिका ये ऊंट, वजह जान आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

img

इस्लाम का पवित्र महीना रमजान जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे पहले सऊदी अरब में ऊंटों की बिक्री हुई है। यहां के एक ऊंट इतनी ऊंची कीमत में बिका है कि सुनने वालों ने दातों तले उंगली। अब यह दुनिया का सबसे महंगा ऊंट बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस ऊंट की बोली 7 मिलियन सऊदी रियाल यानी लगभग 14 करोड़ 23 लाख रुपये तक लगाई गई है।

Camel

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ऊंट के लिए सऊदी अरब में सार्वजनिक नीलामी की गई थी। नीलामी का एक वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पारंपरिक पोशाक पहने एक शख्स माइक्रोफोन के जरिए नीलामी में बोली लगा रहा है।

नीलामी के दौरान ऊंट की शुरुआती बोली 5 मिलियन सऊदी रियाल यानी लगभग 10 करोड़ 16 लाख रुपये रखी गई थी। इसके बाद 7 मिलियन सऊदी रियाल तक बोली लगाई गई। हालांकि इतनी ऊंची बोली लगाकर ऊंट खरीदने वाले शख्स के बारे ने अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट को एक धातु के बाड़े में रखा गया है। वहीं पास में ही नीलामी में शिरकत करने तमाम लोग पारंपरिक पोशाक पहने हुए नजर आ रहे हैं। सऊदी अरब में इतनी ऊंची कीमत में नीलाम किये गए इस ऊंट की गिनती दुनिया के बेहद दुर्लभ ऊंटों में की जाती है।

यह ऊंट अपनी विशेष सुंदरता और अनूठेपन के लिए दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल दुनिया भर में इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम संख्या में पाए जाते हैं। बताया जाता है कि ईद के दिन सऊदी अरब में ऊंटों की बलि दी जाती है। इन्ही दिनों में सऊदी अरब में विश्व का सबसे बड़ा कैमल मेला भी लगता है।

Related News