सबसे अहम खबर- इन राज्यों में 1 जून से बढ़ जाएगा लॉकडाउन, जानें किन प्रदेशों में मिलेगी छूट

img

कोविड-19 आपदा की दूसरी लहर पर काबू पाने के इरादे से सरकारों ने अपने अपने प्रदेशों में लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसका असर भी बहुत अधिक देखने को मिला। प्रतिदिन केसों में भारी गिरावट आ चुकी है।

Lockdown

दूसरी लहर का आतंक समाप्त होता नजर आ रहा है। देश में कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट जारी है, जिससे बड़ी राहत मिली है। तो वहीं एक जून से कई प्रदेशों में बंदिशों में रियायत दे दी गई है। हालांकि कुछ प्रदेश अभी ढिलाई बरतने के हित में नहीं हैं।

1 जून से इन प्रदेश में ढील देने की तैयारी

  • दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी में 7 जून तक तालाबंदी रहेगी। मगर इसमें कुछ ढील दे दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार एक जून से अनलॉक किए जाने का सरकार ऐलान कर चुकी है। कोरोना कर्फ्यू से लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलेगी। हिमाचल प्रदेश- प्रदेश में अब लॉकडाउन में छूट दे दी गई है।
  • यूपी में एक जून से उत्तर प्रदेश में राहत मिल सकती है। लॉकडाउन में छूट की उम्मीद जताई जा रही है। जिन इलाकों में कोरोना ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है, वहां पर कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
  • झारखंड प्रदेश में अभी 3 जून तक लॉकडाउन लागू है। हालांकि तीन जून के बाद झारखंड में लॉकडाउन खत्म हो सकता है और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
  • बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन लगाहै, मगर इसमें 1 जून से ढील देने के संकेत दिए गए हैं।
  • उत्तराखंड- लॉकडाउन की पाबंदियां 1 जून तक लागू हैं। मगर इससे आगे अनलॉक की संभावना है।

इन प्रदेशों में लॉकडाउन बढ़ा

  • पंजाब- कोरोना से जुड़ी पाबंदियां 10 जून तक लागू रहेंगी।
  • राजस्थान- सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 8 जून तक तय कर दी है।
  • पश्चिम बंगाल- प्रदेश में 15 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। यहां 16 मई से लॉकडाउन लागू है, जो 30 मई को खत्म हो रहा था। मगर इसे बढ़ाकर अब 15 जून तक लागू कर दिया है।
  • गोवा- सरकार ने ‘कोरोना कर्फ्यू सात जून तक बढ़ाने का निर्णय किया है।
  • नागालैंड- 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले 14 मई को 7 दिन के लिS लागू किS गए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया था।
  • अरुणाचल प्रदेश- सात जिलों में 7 जून तक पाबंदी रहेगी। इन जिलों में ईटानगर, तवांग, लोवर सुबनगिरी, नामसाई, अपर सुबनगिरी, लोहित और अंजाव शामिल हैं।
  • मणिपुर- सरकार ने 11 जून तक 7 जिलों इम्फाल वेस्ट, इम्फाल ईस्ट, बिशनुपुर, उखरुल, थौबाल, काकचिंग और चूराचंदपुर में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है।
  • मिजोरम- आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है।
  • मेघालय- सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया है, जो 7 जून तक लागू रहेगा।
  • केरल- मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रदेश में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले 16 मई और फिर 23 मई को प्रदेशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाया गया था।
  • पुडुचेरी- सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
  • तमिलनाडु- लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है। तमिलनाडु में 10 मई को कुछ छूटों के साथ दो सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया गया था। बाद में इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया था।
  • कर्नाटक- सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय़ लिया है।
Related News