नहीं माना मोदी सरकार का सबसे अहम आदेश, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हो सकती है बड़ी कार्रवाही

img

कोलकाता॥ मोदी सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करते हुए बंगाल की सीएम ने मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को रिलीव नहीं किया है। जिससे बनर्जी के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं और बंगाल सीएम कई परेशानियों से घिर सकती हैं।

modi and mamta

जानकारी के मुताबिक मुख्य सचिव बंदोपाध्याय को सोमवार प्रातःकाल दस बजे केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय में पेश होने का निर्देश दिया गया था। मंत्रालय ने बंगाल सरकार को उन्हें तुरंत रिलीव करने का निर्देश दिया था। अब देखना होगा कि केंद्र व ममता सरकार के मध्य टकराव का ये मुद्दा कहां तक जाता है।

मोदी सरकार ने बंदोपाध्याय के विरूद्ध अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाही की संभावनाएं खोजना शुरू कर दी हैं। उन्होंने केंद्र के आदेश का पालन नहीं किया है, इसलिए उन पर कार्रवाई होना पक्का है। अवगत करा दें कि बंगाल के मुख्य सचिव बंदोपाध्याय, सीएम ममता बनर्जी के चहेते IAS अफसर हैं।

उन्होंने सोमवार को तो दिल्ली में तो उपस्थिति नहीं दी, मगर बंगाल के सचिवालय में मीटिंग में शामिल हुए। इससे केंद्र का नाराज होना स्वाभाविक है। बताया जा रहा है कि पहले तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। फिर बाद में कोई उचित कार्रवाई हो सकती है।

Related News