साल 2022 में उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। तो वहीं इसे लेकर एक अहम सर्वेक्षण किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की टक्कर देखने को मिलेगी। शोध के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा फिर सत्ता में आती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि ये अहम सर्वे दिसंबर के पहले सप्ताह में हुआ है। सन् 2022 जिन प्रदेशों (उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, मणिपुर व गोव) में इलेक्शन होने हैं, उनमें पंजाब को छोड़ बाकी सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में उसे एंटी इंकम्बेंसी (विरोधी लहर) का भी सामना करना होगा।
सर्वे की माने तो उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को 33-39 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 29-35 सीटें मिलने की उम्मीद है। वोट शेयर के मामले में भाजपा को 39.8 % वोट मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 35.7 % के आस-पास रह सकता है।