सास और पति ने केरोसिन तेल डालकर लड़की को जलाया जिंदा, जानिए क्यों

img

नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। इसके बारे में बताया गया ‎कि दहेज के लालच में लड़की के पति और उसकी सास ने केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। ‎जिसमें लड़की का 95% जली हालत में सफदरजंग में इलाज चल रहा है। उसकी शादी अमित लूथरा नाम के शख्स के साथ लगभग 5 साल पहले हुई थी।

इन दोनों की एक 4 साल की बेटी भी है। वह अभी सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इसकी दिल्ली पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। परिजनों ने ‎कहा ‎कि 8 सितंबर को वारदात होने के बाद अभी भी आरोपी पति और उसकी मां को पकड़ा नहीं गया है। डॉक्टरों ने बताया ‎किपूनम 95% जली हुई है। इसका बचना काफी मुश्किल है।

पढ़िए-आधी रात को फार्म हाऊस में चल रही थी पार्टी, 34 लड़कों के साथ 9 लड़कियों इस हाल में मिली

इसके बाद उसके परिजन अपनी बच्ची के साथ हुए जुल्म को लेकर मदद मांगने महिला आयोग और दिल्ली पुलिस समेत हर जगह गए, लेकिन कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली। इनकी मांग है कि आरोपी पूनम के पति और उसकी सास को जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करे। ‎ता‎कि हकीकत तभी सामने आएगी, जब ऐसे हैवानों को पुलिस और सरकार द्वारा सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि किसी भी बेटी के साथ ऐसा न हो।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News