मां गई थी मजदूरी पर, किशोरी के साथ सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, फिर…

img
चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने ही दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता की मां मजदूरी पर गई हुई थी। इस मामले में भदेसर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बुधवार को किशोरी का मेडिकल करवाया है। आरोपित सौतेले पिता को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
Model accuses Jharkhand Chief Minister Hemant Soren of rape
 
जानकारी में सामने आया है कि जिले की भदेसर थाना पुलिस बुधवार को श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में एक किशोरी को लेकर आई। यहां मेडिकल टीम से किशोरी का मेडिकल करवाया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने भदेसर थाने में नातायत पति के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

पहले पति से एक लड़की  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला के पहले पति का पूर्व में निधन हो गया तथा इसने भदेसर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ नाता विवाह किया था। पहले पति से इसके एक लड़की भी है, जो भी इनके साथ ही रह रही थी। मंगलवार को यह महिला मजदूरी पर गई हुई थी। इसी दौरान सौतेले पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी। शाम को मां मजदूरी से लौटी तो पुत्री ने अपने साथ हुई घटना बताई।

दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू

इस पर पीड़िता को लेकर मां भदेसर थाने पहुंची और सारी जानकारी दी। इस संबंध में भदेसर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले में भदेसर थाने से एएसआई दशरथसिंह, महिला कांस्टेबल के साथ किशोरी और उसकी माता को लेकर श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचे। यहां मेडिकल करवाया गया। पीड़िता अनपढ़ होकर कभी स्कूल नहीं गई है। लेकिन मेडिकल में उसकी उम्र 13 से 15 वर्ष आई है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को डिटेन कर लिया है। 
Related News