Navratri में अगर करेंगे ये गलतियां तो नाराज हो जाएंगी मां, मिलेगी असफलता और होगा नुकसान

img

26 सितंबर यानी कल से नवरात्रि (Navratri) पर्व का शुभारंभ हो गया है। देश भर में आने वाले 4 अक्टूबर तक नवरात्रि की धूम रहेगी। इस नौ दिन में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है औरमां की कृपा से जीवन में सुख समृद्धि आती है। हर कोई चाहता है कि उस पर मां की विशेष कृपा रहे। कहते हैं जिस व्यक्ति पर मां की कृपा होती है उसका जीवन सुखमय हो जाता है। लेकिन कुछ आदतों की वजह से कई बार मां नाराज हो जाती हैं जिससे मनुष्य को तकलीफ भुगतनी पड़ती है। आइए जानते हैं किन आदतों की वजह से मां नाराज हो जाती हैं-

साफ- सफाई न होना

धार्मिक मान्यता है कि मां का वास उसी घर में होता है जहां पर साफ- सफाई रहती है। जो लोग गदंगी करते हैं मां लक्ष्मी की उन पर कृपा कभी नहीं रहती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो व्यक्ति को अपने घर में हमेशा साफ़ – सफाई रखनी चाहिए। (Navratri)

दूसरों का अपमान करने से

जो लोग दूसरों का अपमान करते हैं उनसे मां नाराज रहती है और उस पर कभी भी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं । मां उन लोगों से हमेशा प्रसन्न रहती हैं जो सभी लोगों का मान- सम्मान करते हैं। (Navratri)

दान पुण्य न करना

व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य करते रहना चाहिए। कहते हैं दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। कहा जाता है कि जो लोग समर्थ होने के बाद भी दूसरों की मदद नहीं करते हैं उनसे मां नाराज हो जाती हैं। मां की कृपा प्राप्त करने के लिए लोगों की मदद करते रहना चाहिए (Navratri)

क्रोध करने वाले व्यक्ति से

विद्वान् बताते हैं कि क्रोध करने वाले व्यक्ति से मां नाराज हो जाती है। मां की कृपा पानी है तो व्यक्ति को अपने क्रोध का त्याग कर देना चाहिए। मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती जहां शांति और प्रेम रहता है। (Navratri)

Geeta Gyan: जीवन में इन 4 चीजों का रखना चाहिए विशेष ख्याल, श्री कृष्ण ने दिया गीता का ज्ञान

Shardiya Navratri 2022: ये हैं मां दुर्गा के 5 प्रसिद्ध मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़

Related News