मां से 26 वर्षीय बेटे ने पूछा पिता का नाम, मिला ऐसा जवाब कि हिल गया पूरा इलाका

img

शाहजहांपुर॥ राज्य में एक महिला के साथ 26 वर्ष पहले किशोरावस्था में दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता प्रेग्नेंट हुई और एक बच्चे को भी जन्म दिया। इज्जत तथा धमकी के कारण दुष्कर्म के आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया। दुष्कर्म और बच्चे की बात छिपाकर बालिग होने पर पीड़िता का कहीं और विवाह हो गया। उससे भी एक बच्चा हुआ।

पति को अचानक बीवी के अतीत की भनक लग गई और उसने तलाक दे दिया। दोनों बेटों को भी अब पूरा मामला पता लग गई। दोनों ने मां पर दबाव बनाया और पिता के बारे में पूछा। तब पीड़िता ने अदालत में अर्जी देकर केस दर्ज कराने की मांग की। अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में अब डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी है।

बचपन में हुआ था दुष्कर्म

घटना सन् 1994 की है। हरदोई की रहने वाली महिला की उम्र तब महज 12 साल थी। वह शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के एक इलाके में अपने बहन-बहनोई के घर रहती थीं। एक दिन बहन-बहनोई नौकरी पर चले गए तो पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसका बलात्कार किया। दूसरे दिन उसके भाई ने भी रेप किया। इसके बाद डरा धमका कर कई बार दुराचार किया गया। इज्जत की बजह से किसी को कोई बात नहीं बताई। लेकिन अब इस पूरे मामला की जांच की जा रही है।

 

Related News