मनुष्यों के बीच लौटा ‘मोगली’, जंगल छोड़ ड्रेस पहनकर जाने लगा स्कूल

img

अजब-गजब॥ मनुष्यों के बीच लौटा मोगली, जंगल छोड़ ड्रेस पहनकर जाने लगा स्कूल। आपको ये सब सुनकर मजाक लग रहा होगा लेकिन ये सच है। दरअसल, अफ्रीकी देश रवांडा के जंजीमन एली नाम के युवक की दास्तां चर्चा में हैं।

janjeeman elee

आपको बता दें कि मोगली के नाम से मशहूर जंजीमन को वास्तिवक जिंदगी में मोगली की तरह लगते हैं। दरअसल, जंजीमन मनुष्यों की जगह जानवरों के साथ रहता था। बहुत वक्त तक जानवरों और जंगलों में रहने के कारण उसकी हरकतें मनुष्यों से बिल्कुल अलग हो गईं। किंतु अब धीरे-धीरे जंजीमन नार्मल हो रहा है। यही नहीं वो अब स्कूल भी जाने लगा वो भी ड्रेस पहनकर।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जंजीमन एली का जन्‍म 1999 में हुआ था। पैदा होते ही वो माइक्रोसेफली नाम रोग से ग्रसित हो गया। जिसके चलते उसका उसका फेस अजीब सा हो गया और सिर व शरीर के मुकाबले बहुत छोटा रह गया। थोड़ा बड़ा होने पर जंजीमन और भी खूंखार दिखने लगा। लोग उसे चिढ़ाने लगे।

इन सबके बीच जंजीमन ने इंसानों के बीच रहना छोड़ दिया और जंगल में रहने लगा। वो अपना ज्यादातर वक्त जंगल में ही बिताता। घर वाले चाहे जितना भी कोशिश करते वो भागकर जंगल में चला जाता। बचपन से ही उसको जंगल में जानवरों के मध्य रहना अच्छा लगता था। कई वर्षों तक वो जंगल में ‘मोगली’ के तरह जीवन गुजारता रहा। लोग उसे वास्तविक जीवन में मोगली कहकर बुलाने लगे।

Related News