यूएसए की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की साथी रहीं हुमा आबदीन ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हुमा ने कहा कि एक सांसद ने उन्हें जबरन किस किया था। उनके इस खुलासे से पूरे अमरीका में बवाल मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक हुमा आबदीन की हाल ही में एक पुस्तक प्रकाशित हुई है। जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। आबदीन ने नेता का नाम नहीं बताया है। कहा कि वो डर गई थीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुमा आबदीन ने Both/And:A Life in Many Worlds नाम से किताब लिखी है। जिसमें उन्होंने अमेरिकी सांसद के बारे में बताया है। नेता के इस व्यवहार से आबदीन को गहरा सदमा लगा था। वह उनके साथ बहुत बुरा महसूस करती। इस घटना के बाद आबदीन नेता के घर से भाग गई थी। ये घटना सन् 2000 में हुई थीं।
तो वहीं हिलेरी क्लिंटन की संयोगी ने कहा कि मैं घटना को दबा दिया था। उस वक्त मुझे नहीं लगा कि मैं यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हूं। उन्होंने कहा, घटना के पश्चात सांसद ने उनसे बहुत माफी मांगी। ये जानने की कोशिश की मैं ठीक हूं। हमारे बीच का रिश्ता आगे जाकर फिर ठीक हो गया। हूमा ने अपनी बुक में लिखा कि रात के खाने के बाद नेता के साथ बाहर निकली थीं। घर के सामने आने पर सांसद ने कॉफी पीने के लिए भीतर चलने को कहा। उन्होंने कहा घटना के बाद सांसद को धक्का दिया। वो भाग निकली।