Mp Hindi News: अभी-अभी इस अस्पताल में लगी भीषण आग, इतने बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

img

नई दिल्ली/भोपाल। राजधानी भोपाल (Mp Hindi News) के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में सोमवार रात अचानक आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट कर देर रात इसकी जानकारी दी।

kamla nehru hospitl- Mp Hindi News

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, “भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ और आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।” (Mp Hindi News)

आगे उन्होंने कहा है कि बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। (Mp Hindi News)

घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिये गये हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है। (Mp Hindi News)

वार्ड में 40 बच्चे भर्ती थे (Mp Hindi News) 

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के बच्चा वार्ड में सोमवार रात अचानक आग लग गई थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल पहुंच गये थे और मामले की जानकारी ले रहे थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वार्ड में 40 बच्चे भर्ती थे, जिन्हें दुर्घटना के बाद आनन-फानन में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। (Mp Hindi News)

कश्मीर को लेकर महबूबा ने मोदी सरकार को दी सबसे बड़ी चेतावनी, जानिए क्या बोलीं

Related News