img

मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकटों से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम को जीत के लिए 214 रन का टारगेट दिया गया था. मुंबई ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के 8 अंक हो गए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं और 4 मैच हारे हैं। इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है।

MI के विरूद्ध मिली हार के बाद राजस्थान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंच गई है। हालांकि, गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर बनी हुई है। गुजरात टाइटंस के 8 मैचों में 12 अंक हैं। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स चौथे और पंजाब किंग्स पांचवें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के 10-10 अंक हैं।

RCB पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। आरसीबी के 8 मैचों में 8 अंक हैं। अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है। केकेआर के 9 मैचों में 6 अंक हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें पायदान पर है। SRH के 8 मैचों में 6 अंक हैं। तो दिल्ली कैपिटल्स सबसे आखिरी पायदान पर है। डीसी के 8 मैचों में 4 अंक हैं। आईपीएल 2023 सीजन की टॉप-4 टीमों में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपरजाइंट्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं।

--Advertisement--