mumbai rain orange alert : मूसलाधार बारिश से मुंबई में सड़कें पानी से लबालब, ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जगह लैंडस्लाइड, देखें तस्वीरें

img

मानसूनी बारिश से मुंबई हुई बेहाल, सड़कें बनीं तालाब, कई जगह लैंडस्लाइड

मूसलाधार बारिश का भयानक प्रकोप ने देश की आर्थिक राजधानी को पानी-पानी कर दिया है। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है आलम ये है, कि सड़कें पानी से लबालब यूं भरी है मानों तालाब का रूप धारण किया हो।

mumbai rain

कई लोगों को जदृदोजहद कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा है। जगह गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चल रहा है। मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी अपने तय समय से काफी लेट चल रही हैं।

हालांकि रेलवे का दावा है कि ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है। बता दें कि मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार तक का ऑरेंज अलर्ट जारी करके भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बारिश की वजह से मुंबई की सड़कों का हाल बेहाल हो गया है। तमाम रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कला नगर इलाके में भी लंबा ट्रैफिक जाम हो गया। मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा कि बारिश की वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया है। हम पहले से मानसून की तैयारी में जुटे हुए थे। कई जगह ज्यादा क्षमता वाले पंप लगाए गए हैं। माइक्रो टनल बनाए गईं, जिनसे काफी मदद मिली।

मध्य रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी सुतार ने कहा कि बारिश की वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया है। हम पहले से मानसून की तैयारी में जुटे हुए थे। कई जगह ज्यादा क्षमता वाले पंप लगाए गए हैं। माइक्रो टनल बनाए गईं, जिनसे काफी मदद मिली।

मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की। मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की।

चेंबूर इलाके में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया। कई-कई फीट पानी भर गया। मकानों के अंदर तक पानी घुस गया। चेंबूर इलाके में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया। कई-कई फीट पानी भर गया। मकानों के अंदर तक पानी घुस गया।

महाराष्ट्र के सतारा में भी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया। हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ये लैंडस्लाइड सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास। हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ये लैंडस्लाइड सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास हुआ था।

मूसलाधार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। ठाणे में लगातार बारिश के बाद तालाब पल्ली लेक में पानी का स्तर बढ़ गया। मूसलाधार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। ठाणे में लगातार बारिश के बाद तालाब पल्ली लेक में पानी का स्तर बढ़ गया। मुंबई के दादर इलाके में भी सड़कें लबालब हो गईं। रास्ते पानी में डूब गए। मुंबई के दादर इलाके में भी सड़कें लबालब हो गईं. रास्ते पानी में डूब गए।

mumbai rain orange alert : मूसलाधार बारिश से मुंबई में सड़कें पानी से लबालब, ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जगह लैंडस्लाइड, देखें तस्वीरें

Related News