कोरोना से बेहाल हुई मुंबई, 48 घंटे दो पुलिसकर्मियों की गई जान, 8 दिन में 523 पुलिसकर्मी हुये संक्रमित

img

महाराष्ट्र। मुंबई में कोरोना का कहर तेजी से बरपने लगा है। यहां बीते 48 घंटे में 2 पुलिस कर्मियों की कोविड से मौत हो गई। मुंबई के नागपाड़ में मोटर वाहन विभाग के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इस सब इंस्पेक्टर का नाम महेंद्र भाटी था। वहीं एक अन्य पुलिस कर्मी को भी कोरोना महामारी ने निगल लिया है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक मुंबई में 125 मुंबई पुलिसकर्मियों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है।

munbai police

मुंबई पुलिस के एक सीनियर अफसर के मुताबिक सब इंस्पेक्टर महेंद्र भाटी एमवी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए ड्राइवर पद तैनात थे। वे गोरेगांव में स्थित पुलिस शिविर में रहते थे। शनिवार को करीब 3 बजे उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। लीलावती अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को ही उनकी मौत हो गई। भाटी को इसी वर्ष 30 अप्रैल को सेवानिवृत होना था।

गैरतलब है कि मुंबई पुलिस पर कोरोना का वार लगातार जारी है। यहां पिछले 8 दिनों में 523 पुलिसकर्मी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। ऐसे में कोरोना के तीसरी लहर का असर पुलिस प्रशासन पर साफ देखा जा सकता है। पिछले 24 घंटे में मुंबई पुलिस के 161 कर्मी संक्रमित हुए हैं। इनमें से 34 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो एक से अधिक बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

Related News