
यूपी के गाजियाबाद में अपराध की एक चौंकाने वाली घटना घटी है। हुआ यूं कि अंजान हमलावरों ने कोर्ट में घुसकर वकील की हत्या कर दी। इस घटना के बाद कोर्ट एरिया और शहर में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जब मृतक वकील अदालत में अपने चैंबर में बैठे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने केबिन में घुसकर उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वकील की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र की है। यहां अदालत में वकील अपने चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वकील के चैंबर में घुसकर उनके सिर में बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद वे मौके से भाग गये। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। इसके बाद आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को ढूंढ रही है।
उधर, गाजियाबाद डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी दोपहर ढाई बजे सिहनी गेट थाने को मिली। वकील मोनू उर्फ मनोज चौधरी अपने चैंबर में बैठे थे। उसी वक्त दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक पथ को भी मौके पर भेजा गया। अग्रवाल ने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। पूरा इलाका सील कर दिया गया है।