मुस्लिम युवक बना हिंदू फिर प्रेमिका संग मंदिर में लिए 7 फेरे, HC में दोनों बोले…

img

नयी दिल्ली। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू समुदाय की लड़की से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। फिर उसने हिंदू धर्म की युवती से मंदिर में शादी की। इसके बाद युवक ने अपना नाम अकरम से बदलकर अरविंद रख लिया।

woman wedding

अकरम पर युवती को अगवा करने का आरोप लगा था। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने प्रोटेक्शन देते हुए कोर्ट में पेश किया। यहां दोनों ने कहा कि वे साथ रहना चाहते हैं। कोर्ट ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें सेफ हाउस में भेज दिया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है।

अकरम से अरविंद

अकरम यमुनानगर के मंडेबरी का रहने वाला है। उसका हिंदू समुदाय की लड़की से अफेयर था। छप्पर थाना क्षेत्र की यह युवती 8 नवंबर की रात घर से चली गई थी। परिवार इसे खोज नहीं पाया। इसके बाद थाने में अकरम पर युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस के पास हाईकोर्ट से मैसेज आया कि दोनों ने शादी कर ली है और सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे हैं।

बताया जाता है कि अकरम ने अरविंद बनकर लड़की से पंचकूला के सेक्टर-19 के एक मंदिर में शादी की। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका लगाई। इस पर कोर्ट ने एसपी यमुनानगर को आदेश दिए थे कि दोनों को सुरक्षा दी जाए। दोनों हाईकोर्ट के आदेश लेकर शुक्रवार को एसपी के पास पहुंचे थे। फिलहाल, दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया।

शनिवार को उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया। लड़की ने कहा कि वो इसी लड़के के साथ रहना चाहती है। इसके बाद दोनों को फिर सेफ हाउस भेज दिया गया।

Related News