जान बचाने के लिए इस देश में मुस्लिमों को खाना पड़ता है सूअर का मांस, हो रही बड़ी क्रूरता

img

चीन के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले मुसलमानों का जीवन लगातार बदतर होती जा रही है। सभी रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चीन ने मुसलमानों की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान मिटाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है, और अब वह उन्हें प्रत्येक शुक्रवार (FRIDAY) को सूअर का मांस खाने को मजबूर कर रहा है।

Muslim

इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद एक उइगर मुसलमान सयारगुल सौतबे ने मशहूर चैनल को दिए एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुसलमान सूअर का मांस खाने से मना करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। मशहूर चैनल को दिए इंटरव्यू में सयारगुल ने कहा कि हमें हर शुक्रवार सूअर का मांस खाने के लिए मजबूर किया जाता है।

उन्होंने जानबूझकर (FRIDAY) को चुना है क्योंकि ये मुसलमानों के लिए बहुत पवित्र दिन होता है। अगर आप ऐसा करने से मना करते हैं तो आपको सख्त सजा दी जाती है। ज्ञात करा दें कि कि सयारगुल स्वीडन में डॉक्टर और टीचर हैं। उन्होंने हाल ही में एक पुस्तक प्रकाशित की है जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई जुल्मों का जिक्र किया है।

Related News