Mysterious: हजारों साल पुराने मानव निर्मित गड्ढे देख दंग रह गए वैज्ञानिक, बोले- ‘बिना मशीनरी के कैसे संभव’

img

दुनिया भर में कई ऐसी महान कलाकृतियां हैं जो हर किसी को हैरानी में डाल देती हैं। ये कलाकृतियां देखने में भले ही बेहद आकर्षक और विचित्र होती हैं लेकिन इन्हें देखने के बाद मन में कई तरह के सवाल उठने लगते हैं। इन्हीं में से एक है अपने विचित्र निर्माण को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाला इंग्लैंड का स्टोनहेंज। इन स्टोनहेंज को लेकर आज भी कई तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर इसका निर्माण कैसे संभव हुआ होगा?

Stonehenge

खासकर उस समय जब किसी प्रकार की कोई उत्तम तकनीक विकसित नहीं हुई थी। ऐसे में भारी भरकम पत्थरों की मदद से इन्हें कैसे बनाया गया होगा? इन सवालों का जवाब जो भी हो, लेकिन अब स्टोनहेंज से जुडी एक और रहस्यमयी चीज का खुलासा हुआ है जिससे और भी कई सवालों ने जन्म ले लिया है। दरअसल, स्टोनहेंज के आसपास गड्ढों का एक जाल मिला है। इस देखकर वैज्ञानिक भी दंग रह गए हैं।

हर किसी को आश्चर्यचकित कर देने वाली लगभग 5 हजार साल पुरानी संरचना, इंग्लैंड का स्टोनहेंज अपने आप में एक रहस्य है। ये काफी हैरान करने वाला है कि उस वक्त के इंसानों ने बिना किसी आधुनिक मशीनरी के कैसे कई टन वजनी पत्थर के स्लैब का निर्माण किया होगा। वहीं अब कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह का ढांचा बनाने का काम सिर्फ एलियंस ही कर सकते हैं।

वहीं अब स्टोनहेंज से जुड़े एक और रहस्य का खुलासा हुआ है। दरअसल, स्टोनहेंज के आसपास के इलाके में की गई आर्कियोलॉजी ‘बायोप्सी’ के बाद पता चला कि यहां पर गड्ढों का एक बड़ा जाल भी है। ये रिसर्च क्षेत्र का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। इस सर्वे में सैकड़ों बड़े गड्ढों के बारे में पता चला है। इनमें से हर गड्ढा 2.4 मीटर यानी 7.8 फीट चौड़ा है। साइंटिस्टों का मानना है कि इनमें से कुछ गड्ढे मानव निर्मित हैं।

नई तकनीक का लिया सहारा

स्टोनहेंज और एवेबरी वर्ल्ड हेरिटेज साइट के आर्कियोलॉजिस्ट निक स्नशाल की मानें तो नई भूभौतिकीय सर्वेक्षण तकनीक और खुदाई के माध्यम से टीम ने स्टोनहेंज में अभी तक खोजी गई मानव गतिविधि के कुछ शुरुआती सबूतों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हालांकि, इन गड्ढों का इस्तेमाल क्या था और इसे किस मकसद से बनाया गया था, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Related News