रूस में गहराए गृह युद्ध के संकट के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए भयंकर संघर्ष कर रहा है और इसके लिए उन सभी चीजों को छोड़ने की जरूरत है जो हमें कमजोर करती है।
उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्र के भाग्य का फैसला अभी किया जा रहा है। हमें सभी ताकतों को एकजुट करने और किसी भी मतभेद को दूर करने की आवश्यकता है।
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि आज हम जिस चीज का सामना कर रहे हैं वो आंतरिक विश्वासघात है। हमें रूस में अपनी सभी सेनाओं की एकता की आवश्यकता है। जो कोई भी विद्रोह के पक्ष में कदम उठाएगा उसे दंडित किया जाएगा। उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा।
अभी हम जो देख रहे हैं वो पीठ में छुरा घोपने जैसा है और उन्हें इसकी सजा भुगतनी होगी। हम अपने लोगों के जीवन और सुरक्षा के लिए लड रहे हैं और किसी भी मतभेद को दूर किया जाना चाहिए।
पुतिन ने बहुत ही सख्त लहजों में कहा कि इस सशस्त्र विद्रोह पर हमारी प्रतिक्रिया कठोर होगी। निजी हितों के कारण देश के साथ विश्वासघात हुआ और हम अपने देश और अपने नागरिकों की रक्षा करेंगे।
_970174604_100x75.png)
_393558412_100x75.png)
_1530851515_100x75.png)
_206971855_100x75.png)
_488948723_100x75.png)