हल्द्वानी निवासी एक शख्स ने अजब प्रेम कहानी रच डाली। इस शख्स ने एक किन्नर को अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया। शख्स ने किन्नर के गले में वरमाला पहना दी और मांग में सिंदूर भरकर विवाह कर लिया। किन्नर को लाइफ पार्टनर चुनने के बाद ये शख्स घर छोड़कर चला गया। ये देखकर उसके बाप और भाई उसे समझाने पहुंचे तो किन्नर के प्रेम में पागल इस शख्स ने उन्हें भी सरे बाजार पीट दिया।
जानकारी के अनुसार, शख्स ने किन्नर के गले में वरमाला पहनई। तत्पश्चा, घर से जाने लगा तो नगर के सिंधी चौराहे तक उसे समझाते हुए रोकने के लिए पहुंचे भाई-बाप संग के साथ आए। इस दौरान उसने खूब हाथापाई की और चौराहे पर खूब तमाशा हुआ। कंप्लेन करने पर पहुंची पुलिस ने बाप और बेटों को समझाया। फिर शख्स किन्नर के साथ चला गया। शख्स के पिता और भाई वापस घर लौट आए।
बेटे को किन्नर संग विवाह करता देख पिता ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि ये मेरी बीवी है। मैंने इससे शादी की है। अब मैं इसे छोड़कर कहीं नहीं जा सकता। पिता ने जब जबरन उसे घर ले जाना चाहा तो उसने पिता को मारना शुरू कर दिया।




