img

यूपी किरण डेस्क। रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की है। अब वह पांचवी बार रूस का राष्ट्रपति बनेंगे। सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन के बीच सीधे संघर्ष का मतलब होगा कि पृथ्वी तीसरे विश्व युद्ध से एक कदम दूर है, लेकिन शायद ही कोई ऐसा परिदृश्य चाहता हो।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध ने वर्ष 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद रूस और पश्चिमी देशों के बीच युद्धोन्माद पैदा कर दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने गत महीने ही भविष्य में यूक्रेन में अपने सैनिकों को उतारने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। इधर पुतिन ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध ज्यादा दूर नहीं है। पुतिन ने कहा कि नाटो के सैनिक अभी भी यूक्रेन में मौजूद हैं। ये  उनके लिए अच्छी बात नहीं है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि फ्रांस बातचीत में अहम भूमिका निभा सकता है। मैंने पहले भी कहा है, और मैं अब भी कहता हूं कि हम बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने कहा कि ये बातचीत सिर्फ इसलिए नहीं होगी, क्योंकि दुश्मनों के पास गोला-बारूद खत्म हो चुका है। अगर वे शांति व युद्ध विराम के पार्टी सचमुच गंभीर हैं, तो उन्हें पड़ोसी देशों की तरह अच्छे संबंध बनाकर चलना होगा।

गौरतलब है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस के चुनाव की आलोचना की थी। पुतिन ने जवाब में अमेरिका के लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए कहा कि पूरी दुनिया अमेरिक) पर हंस रही है, वहां क्या हो रहा है। पुतिन ने कह कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ पूरी स्टेट मशीनरी लगा दिया गया है। ध्यातव्य है कि पुतिन ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण किया था।  
 

--Advertisement--