Nagpanchami 2021: 108 साल बाद बन रहा यह विशेष संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

img

हिन्दू धर्म शास्त्र में नागपंचमी (Nagpanchami 2021) का विशेष महत्व है। सावन के महीने में पड़ने वाली नागपंचमी पर विशेष रूप से नागों की पूजा होती है। इस साल नागपंचमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। राहु-केतु और काल सर्प दोष से जुड़े ये महासंयोग 108 साल बाद बन रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि नाग पंचमी पर इस बार उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए परिगणित और शिन नामक नक्षत्र भी लग रहा है।rashifal - Nagpanchami 2021

इस बार नाग पंचमी (Nagpanchami 2021) पर बनने वाला महासंयोग मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए काफी शुभदायक साबित होने वाला है। इन राशि के लोगों को धन लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। इस साल नाग पंचमी 13 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। आइए जानते है नाग पंचमी पर बन रहे ये दुर्लभ संयोग सभी राशियों पर कैसा असर डालेंगे।

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की उन्नति होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हल निकलेगा। इस राशि के जातक नागपंचमी (Nagpanchami 2021) पर अनंत नाग की पूजा करें।

वृष

वृष राशि के जातकों की आर्थिक समस्याएं हल होगीं। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वृष राशि के जातक नागपंचमी (Nagpanchami 2021) पर कुलिग नाग की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को स्वास्थ्य का न ख्याल रखना होगा। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। नाग पंचमी (Nagpanchami 2021) पर आपको वासुकि नाग की पूजा करनी चाहिए।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को नौकरी में नए अवसर मिलने के योग बन रहे है। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। इस राशि के जातकों को शंखपाल नाग की पूजा करनी चाहिए। (Nagpanchami 2021)

सिंह

सिंह राशि के जातक खुद कोमानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति का भी लाभ होने की संभावना है। इस दिन आपको पद्म नाग की पूजा करनी चाहिए। (Nagpanchami 2021)

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए छोटी यात्रा के योग हैं। करियर में भी लाभ हो सकता है। धन लाभ भी होगा। इस राशि के लोगों को महापद्म नाग की पूजा करने से लाभ होगा।

तुला

तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी तरह का वहम न पालें। शिवजी को जल अर्पित करें। साथ ही तक्षक नाग की पूजा करें। (Nagpanchami 2021)

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों से बचेंगे। बिना वजह का तनाव ले सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी को लाभ के योग हैं। इस राशि के जातकों को नागपंचमी (Nagpanchami 2021) पर कर्कोटग नाग की पूजा करनी चाहिए।

धनु

धनु राशि के लोगों के करियर में कुछ बदलाव होने की संभावना है। परिवार में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे है। इस राशि के लोग शंखचूर्ण नाग की पूजा करें। (Nagpanchami 2021)

मकर

मकर राशि वालों का मानसिक तनाव समाप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मकर राशि के लोगों को नाग पंचमी पर घातक नाग की पूजा करनी चाहिए। (Nagpanchami 2021)

कुंभ

कुम्भ राशि के जातकस्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। शिवजी को जल अर्पित करें। विषधर नाग (Nagpanchami 2021) की पूजा करें।

मीन

मीन राशि के जातकों की नौकरी में बदलाव के योग बन रहे है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। शिक्षा के मामलों में सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को शेषनाग की पूजा करनी चाहिए। (Nagpanchami 2021)

Sawan Month के ये दो दिन होते हैं बेहद खास, शिव की पूजा का मिलता है विशेष फल

Related News