यहां ननद के पति ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, जेवर भी छीने

img

एक महिला के साथ उसकी ननद के पति ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। साथ ही 3 लाख रुपये कीमत के जेवर छीन लिए। घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन महिला ने मंगलवार रात अपने पति के साथ थाने पहुंचकर ननद के पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

gangrape

शहर के पुरानी छावनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ दिन पूर्व उसकी ननद का पति सीताराम उसे मायके छोड़ने के लिए लेकर गया था, लेकिन वो उसे राजकोट ले गया। यहां पर उसने एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह मारपीट भी करता था। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली और फोन कर पति को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पति वहां पर पहुंचा और उसे लेकर वापस आ गया। बदनामी के डर से पीड़िता व उसके पति ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपित मंगलवार को महिला को अकेला देख उसके घर में घुस आया और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पति-पत्नी पुरानी छावनी थाना पहुंचे। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related News