Navratri 2021: नवरात्रि में जरूर करें इन पांच स्थानों के दर्शन, माना जाता है देवी दुर्गा की भक्ति और शक्ति का संगम

img

हिन्दू धर्म में विशेष माना जाने वाला नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा को समर्पित होता है। नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है नव और रात्रि। ‌नव का अर्थ नौ और रात्रि का अर्थ रात होता है। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान पूरे भारत में उत्साह और उमंग का माहौल छा जाता है। नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी या दशहरा मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। अगर आप, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाली नवरात्रि की झलक देखना चाहते हैं तो आपको इन जगहों पर अवश्य जाना चाहिए।

navratri 2021

पश्चिम बंगाल

नवरात्रि के दिनों में पश्चिम बंगाल में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाये जाते हैं। महिलाएं और लड़कियां इस दिन विशेष रूप से तैयार होती हैं। यहां नवरात्रि पर सिंदूर की होली खेली जाती है। आपको एक बार जरूर पश्चिम बंगाल आकर नवरात्रि का पर्व देखना चाहिए।

गुजरात

नवरात्रि के दिनों में गुजरात में भी एक नई उमंग रहती है। यहां देवी दुर्गा की पूजा के साथ लोग गरबा करके नवरात्रि मनाते हैं। नवरात्रि में गुजरात में हर जगह डांडिया और गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है जिसमें काफी लोग शिरकत करते हैं

पंजाब

पंजाब में नवरात्रि के दौरान लोग सप्तमी, अष्टमी और नवमी को हुए व्रत रखते हैं। इसके बाद छोटी कन्याओं को भोग लगा कर व्रत का पारण किया जाता है। पंजाब के लोग अपने घरों में देवी के रूप में नौ कन्याओं की पूजा करते हैं उन्हें भोजन कराते हैं। यहां नवरात्रि के समय में नौ रातों तक जागरण किया जाता है।

वाराणसी

भारत की पवित्र नगरी काशी में भी नवरात्रि के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां लोग रामलीला का आयोजन करके नवरात्रि मनाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में वाराणसी का पूरा शहर मां दुर्गा के भक्ति में लीन रहता है।

दिल्ली

नवरात्रि के दिनों में भी दिल्ली में भी अलग उत्साह देखने को मिलता है। यहां लोग पंडालों में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं । हर तरफ भक्ति भाव का माहौल देखने को मिलता है

Related News