img

रेगिस्तान एक विस्तृत भूमि क्षेत्र है जो भारत के उत्तर-पश्चिम एवं पश्चिमी भाग, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों और अरब सागर के तट पर फैला हुआ है। यह दुनिया का एक महत्त्वपूर्ण मरुस्थली क्षेत्र है। इसके कुछ भागों में सूखे व शुष्क मौसम रहता है। आपने सबसे बड़े मरुस्थल का नाम तो सुना होगा, मगर क्या आपने सबसे छोटे रेगिस्तान के बारे में सुना है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे।

विश्व के सबसे छोटे रेगिस्तान का नाम कारक्रॉस डेजर्ट है, जो कनाडा के युकोन में स्थित है। यह रेगिस्तान केवल एक वर्ग मील के बारे में है, जिसे आप चाहें तो पैदल ही नाप सकते हैं, जबकि रेगिस्तान आमतौर पर इंसान के लिए पैदल नापने के लिए बहुत बड़े होते हैं।

इस रेगिस्तान के नजदीक कारक्रॉस नामक एक गाँव है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह करीबन 4500 साल पहले बसा हुआ था, जहाँ आज भी लोग रहते हैं। कारक्रॉस डेजर्ट अपने लोगों के लिए भी एक रहस्य बना हुआ है। खास बात ये है कि यह रेगिस्तान बहुत ऊंचा है।

रेगिस्तान आमतौर पर गर्म होते हैं और सर्दियों में भी यहां का टेम्परेचर अन्य स्थानों की तुलना में अधिक होता है, मगर विश्व के सबसे छोटे रेगिस्तान में सर्दियों में बहुत बर्फ पड़ती है। यही वजह है कि इस मौसम में यहां आने वालों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। एडवेंचर के शौकीन यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

बर्फ से ढके क्षेत्र में ये छोटे-छोटे रेगिस्तान कैसे बने यह आज भी एक रहस्य है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि इस रेगिस्तान का निर्माण झील के सूखने के कारण हुआ है, जबकि अन्य लोगों का मानना है कि सैंडब्लास्टिंग हवा ने इतनी ऊंचाई पर रेगिस्तान बनाया, मगर सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता। हालांकि साइंटिस्ट इस पर निरंचर रिसर्च कर रहे हैं।

--Advertisement--