महिला से दरिंदगी की इंतहा, अलग-अलग जगह हैवानों ने लूटी आबरू, पीड़िता बोली…

img
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस सामने आया है। महिला ने चार लोगों पर इसका आरोप लगाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल करवाया है। पीडिता को गत 9 फरवरी को अपहरण किया गया था और 18 फरवरी को उनके चंगुल से मुक्त हो पाई। एक आरोपित ने परिचित होने के नाते देशी कट्टा दिखाकर अद्र्ध रात्रि को उसको अपने साथ ले गया था। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के केस में तफ्तीश आरंभ की है।
Woman Crime

अलग-अलग जगह हैवानों ने लूटी आबरू

करवड़ पुलिस के अनुसार एक गांव की रहने वाली महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके गांव का रहने वाला जसवंत सिंह आला दर्जे का बदमाश है। उसने अपने पास में महिला के गलत फोटोग्राफ व वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी और देशी कट्टा दिखाकर 9 फरवरी की आधी रात को उसको घर के बाहर बुलाकर अगवा कर ले गया। बीच रास्ते में उसके एक मित्र अरविंद सिंह ने छेड़छाड़ की। फिर इस महिला को जसवंत सिंह अपने साथ एक बस में जयपुर लेकर गया।
जहां पर जीवराज गुर्जर नाम के मकान पर लेकर गया। यहां पर एक कमरें रखा और जसवंत और जीवराज ने उससे बारी बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जसवंत से दिल्ली लेकर गया। जहां पर एक शैलेंद्र नाम के शख्स के मकान पर रखा और वहां पर जसवंत और शैलेंद्र ने तीन चार बार बारी बारी दुष्कर्म किया। पीडिता के लापता होने की जानकारी पर परिजन उसे ढूंढ लगे। इस पर पता लगा कि वह दिल्ली में है। तब परिवार के लोग 18 फरवरी दिल्ली पहुंच कर कमरें से मुक्त करवाया गया।

पति से अलग रह रही थी पीड़िता

पीडिता पति से मनमुटाव के चलते अलग से रह रही थी। करवड़ पुलिस ने अब पीडि़ता की रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। उसका मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related News