NEET 2022 Exam Date: 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें परीक्षा की संभावित डेट

img

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2022 (NEET 2022) परीक्षा आयोजित करेगी। NTA के अधिकारियों ने साझा किया है कि नीट 2022 परीक्षा की तारीख (NEET 2022 Exam Date) को अंतिम रूप दे दिया गया है और यह नोटिस आज onneet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीट 2022 परीक्षा की तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई है।

NEET 2022 Exam Date

आपको बता दें कि मेडिकल और डेंटल स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 2 अप्रैल से शुरू होगा। नीट 2022 परीक्षा तिथि (NEET 2022 Exam Date) और कार्यक्रम के साथ आधिकारिक नोटिस एनटीए द्वारा nta.ac.in पर आज – 31 मार्च को जारी किए जाने की संभावना है। ज्ञात हो कि इस समाचार को प्रकाशित करने के समय, आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर क्लिक कर नजर बनाए रखें। साथ ही नीट 2022 (NEET 2022) अधिसूचना, परीक्षा तिथि और अन्य पर लाइव अपडेट यहां प्राप्त करें।

NEET UG 2022 परीक्षा देश भर में 13 भाषाओं में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इनमें अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू शामिल हैं – जो पूरे भारत में उपलब्ध होगी। इनके अलावा, संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों पर 10 क्षेत्रीय भाषाओं – असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

छात्र कृपया ध्यान दें कि एनएमसी ने नीट 2022 परीक्षा से ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया था। वहीँ आपको बता दें कि 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले सभी छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

ये भी पढ़ें-

श्रीनगर के पहले आदिवासी युवक ने पास किया NEET 2022, तुफैल अहमद का संघर्ष आपको रूला देगा

दो बार पास किया NEET एग्जाम, एडमिशन भी हुआ फिर भी करना पड़ रहा है ये काम; सरकार से मांगी मदद

NEET OBC Reservations: SC का बड़ा फैसला, कहा, तुरंत शुरू की जाए काउंसलिंग, मिली इस बात की मंजूरी

Related News