इस शर्त पर मुकेश से शादी के लिए तैयार हुई थी नीता अंबानी, आप भी जानिए उस शर्त के बारे में

img

अजब-गजब॥ बिजनेसमैन मुकेश व नीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी ये जोड़ी आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। मुकेश अम्बानी जहां एक ओर एक कामयाब शख्स हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ नीता अम्बानी फैशन के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि मुकेश अम्बानी जो कि एक बहुत बड़े कामयाब शख्स हैं उनसे विवाह करने से पहले नीता अम्बानी ने एक शर्त रख दी थी जिसे मुकेश अम्बानी को पूरा भी करना पड़ा था।

नीता अम्बानी एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नीता के परिवार में संगीत व शास्त्रीय नृत्य को बहुत पसंद किया जाता रहा है और उनके परिवार में संगीत और नृत्य बहुत मायने रखते हैं। नीता की मां एक प्रख्यात गुजराती लोकनर्तकी थीं। नीता जब केवल आठ साल की थीं, तभी से उनकी मां ने उन्हें नृ़त्य सीखाना शुरू कर दिया। नीता ने बच़़प़़न से ही नृत्य में अपनी गहरी रुचि दिखाना शुरू कर दिया था और देखते ही देखते ही वह भरतनाट्यम की एक कुशल नृत्यांगना बन गईं।

आपको बता दें कि नीता अपना खर्चा चलाने के लिए 800 रुपए महीने की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। ये उनका पेशा ही नहीं बल्कि उन्‍हें बच्चों को पढ़ाने का बहुत शौक था। उन्हें डर था कि विवाह के बाद शायद उनका ये शौक उनसे छिन न जाए। जिसकी वजह से उन्‍होने मुकेश अम्बानी के सामने ये शर्त रखी की वो विवाह के बाद भी वह अपने इस शौक को आगे बढ़ाना चाहती है और मुकेश अम्बानी ने उन्‍हें इसके लिए मंजूरी भी दे दी थी।

पढ़िए-मुझे, बचाओ…बचाओ, की आवाज सुन शौचालय के बाहर लग गई भीड़, गेट खुलते ही हैरान रह गए लोग

Related News