शादी होते ही नीतू कपूर ने आलिया के सामने रख दी ऐसी डिमांड, जानें क्या चाहती हैं रणबीर की मां

img

महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहु बन गई हैं। दो दिन पहले यानी 14 अप्रैल को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने परिवार वालों और खास लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। इस शादी ने रणबीर आलिया के फैंस ही नहीं उनकी मां नीतू कपूर की खुशी भी फूले नहीं समां रही हैं। शादी होते की नीतू कपूर ने आलिया को संभालने की जिम्मेदारी दे दी।

Alia Ranbir Wedding

बता दें कि 80 के दशक की एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ में बतौर जज नज़र आ रही हैं। हाल ही में इसी शो में उन्होंने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर खुलकर बात की थी और कहा था अब वो चाहती हैं आलिया घर को रूल करे। बहू तारीफ करते हुए नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को बेस्ट बताया।

रणबीर और आलिया के परिवार के लोग लगातार इन दोनों की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोसर कर रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों का परिवार एकदम रॉयल अंदाज में नजर रहा है। इस तस्वीर में रणबीर-आलिया के साथ, नीतू कपूर, सोनी राज़दान, महेश भट्ट, रिद्धिमा कपूर और उनके पति भरत साहनी नज़र आ रहे हैं। नीतू ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘मेरा परिवार।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

ऋषि कपूर को किया याद…

इस दौरान नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें वो बेटे के कंधे पर हाथ रखकर एकदम रिलैक्स मूड में दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बेटे की शादी की खुशी नीतू के चेहरे पर साफ झलक रही है।इस फोटो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘ये आपको डेडीकेट है कपूर साहब, आपकी ख्वाहिश पूरी हुई।’

Related News