लापरवाही: नगर को सिनेटाइज़ नही करवा रही नगर पालिका अकबरपुर, सफाई के नाम पर भी हो रहा मजाक

img

अंबेडकरनगर।। वैश्विक महामारी को रोकने के लिए जहां पूरे देश में सड़कों गलियों व घरों को सेनेटाइजेशन करने का काम जोर शोर से चल रहा है, स्वयंसेवी संस्थाएं सरकारी व निजी गाड़ियों के साथ-साथ कार्यालयों को सेनेटाइज़ कर रही हैं। वहीं अकबरपुर नगर पालिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। जिला मुख्यालय पर स्थित इस नगर पालिका क्षेत्र में कहीं पर भी आज तक सेनेटाइजेशन का कार्य नहीं किया गया है।

मोहल्लों की नालियों को छोड़ दिया जाए तो नालों व अन्य स्थानों की सफाई के लिए नगर पालिका ने पूरी तरह से आँख बंद कर रखा है। नगर पालिका प्रशासन ने सेनेटिज़ेशन के नाम पर हफ्ते में एक बार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। क्या नगर पालिका की इसी कारस्तानी से नगर को इस महामारी से बचाने में मदद मिल सकेगी।

UP: मनरेगा मजदूरों को भेजे एक हजार रुपये में प्रधान को चाहिए पांच सौ रुपये, वीडियो वायरल

आखिर नगर पालिका प्रशासन शहर को सेनेटाइज़ करने का काम क्यों नहीं कर रहा है। जिले में ही स्थित टांडा नगर पालिका व किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र में सेनेटाइज़िंग का काम किया गया है लेकिन अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र इससे अछूता ही है।

पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने दी कोरोना संकट निपटने के लिए जिलाधिकारी को दो लाख रूपये की सहयोग राशि

Related News