लापरवाही: भारत में मिला नए वैरिएंट Omicron से संक्रमित मरीज! साउथ अफ्रीका से ऐसे पहुंचा मुंबई

img

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र पहुंचने वाला भारतीय यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वो कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है या किसी और वैरियंट से। यह यात्री अब महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक क्वारंटाइन केंद्र रखा गया है लेकिन मुंबई तक पहुंचने से उसके कई ऐसे पड़ावों को पार करना था जहां उसे कोरोना टेस्ट करना था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ये मामला भारत के महामारी प्रबंधन के दावों की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है।

COVID 19

कल्याण डोम्बिवली म्युनिसिपल कारपोरेशन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिभा पनपाटिल के मुताबिक यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बावजूद इसे मुंबई जाने की इजाजत दे दी गयी। मुंबई हवाई अड्डे पर हुई जांच में उसे दोबारा कोविड पॉजिटिव पाया गया लेकिन लेकिन यहाँ से भी उसे ठाणे स्थित उसके घर जाने की परमिशन मिल गयी। बाद में उस यात्री को उसके घर से क्वारंटाइन केंद्र भेजा गया।

पनपाटिल का कहना है कि अभी तक वो यात्री किसी के भी संपर्क में नहीं आया है। साथ ही उसके सहयात्रियों की तलाश की जा रही है। कोरोना संक्रमित पाया गया यात्री कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं ये तो जीनोम जांच के बाद ही पता चल पाएगा। अधिकारियों ने उसके सैंपलों को जीनोम जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीते 15 दिनों में 466 यात्री दक्षिण अफ्रीका सहित उन सभी देशों से मुंबई आए हैं जहां नए वेरिएंट के मामले पाए गए हैं।

Related News