नई दिल्ली ।। डांस के मामले में मशहूर डांसर सपना चौधरी का कोई मुकाबला नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका ये डांस फैंस को इतना पसंद आया कि लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो अपलोड किया था जिसे कुछ ही घंटों में 8 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया।
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ काफी स्टाइलिश फिट में नजर आ रही हैं। उनका लुक बहुत दिलकश नजर आ रहा है। नेहा वीडियो में अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के गाने पर डांस कर रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नेहा ने अपने इस अंदाज से सभी डांसर्स को टक्कर दे दी है। वीडियो में उनकी अदांए बहुत प्यारी लग रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BvyJUnpnsmd/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BwyfQD_nOT6/?utm_source=ig_embed