पूरे विश्व में वायरस के नए वेरिएंट ने मचाई तबाही, कई मुल्कों में लागू हुए सख्त प्रतिबंध

img

दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 संक्रमण का नया वेरिएंट पाया गया है, जिसे लेकर सभी मुल्कों के मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में इंग्लैंड और इजराइल ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा पाबंदियां लगा दिए हैं।

COVID-19

ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी ट्रेवल रेड सूची में डाल दिया है। इसके साथ ही, दक्षिण अफ्रीका की सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। वहीं, सैकड़ों लोग जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से इंग्लैंड लौटे हैं, जहां बी.1.1.1.529 वैरिएंट मिला है, उनका पता लगाए जाने और उन्हें टेस्ट कराने के लिए कहे जाने की भी उम्मीद है।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे खतरनाक वेरिएंट मिला

विश्वसनीय सूत्रों ने कहा कि नया वेरिएंट हमारे वैक्सीन अभियान के लिए एक संभावित खतरा है, जिसे हमें हर हाल में बचाना है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में COVID-19 के एक नए स्वरूप का पता लगा है, जिससे ज्यादा स्पीड से संक्रमण फैसले की आशंका है।

अफसरों ने इससे जुड़े 22 केसों की बीते कल को पुष्टि की। इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी डॉ टॉम पीकॉक ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरस के नए स्वरूप (बी.1.1.529) का विवरण पोस्ट किया था।

Related News