You Tube पर आया भोजपुरी एक्टर जय सिंह का नया वीडियो, आपने देखा क्या

img

नई दिल्ली॥ भोजपुरिया एक्टर जय सिंह का नया वीडियो सांग ‘पियवा के कोरा में, YOUTUBE पर बहुत देखा जा रहा है। लोगों इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। छपरा जिले के निवासी एक्टर जय सिंह भोजपुरी फिल्म जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के जाने जाते हैं।

एक्टर जय सिंह का ये वीडियो 4 मार्च को youtube पर रिलीज हुआ है। इस वीडियो में जय सिंह ने अच्छी एक्टिंग की है। गाने में उनका साथ मॉडल अलीना रितिका ने दिया है। वीडियो में दोनों के बीच की ट्यूनिंग देखते ही बनती है। गाने को अपनी आवाज धर्मेंद्र ‘बिजय’ चौबे ने दी है। बोल भी उनके ही हैं। सांग की शूटिंग झारखंड राज्य के रांची में हुई है।

Related News