न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपनी बल्लेबाजी को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। इसमें कोई शक नहीं कि केन बहुत अच्छे कप्तान और बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2010 में टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से विलियमसन मैदान पर अपने निरंतर प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
ग्राउंड पर शानदार शार्ट डालने वाले केन अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत व्यस्त रहे हैं। वह इस बारे में बात करना पसंद नहीं करते, यही वजह है कि उनकी और सारा की लवस्टोरी को सामने आने में इतना वक्त लग गया।
विलियमसन की प्रेमिका का नाम सारा रहीम है और वह पेशे से नर्स हैं। सारा और केन की मुलाकात उस दौरान हुई थी जब वे एक बार इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे और सारा को देखते ही केन का दिल एक ही नजर में खो गया।
विलियमसन बीते कुछ वर्षों से सारा रहीम को डेट कर रहे हैं और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, किंतु दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। वे अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना चाहते थे लेकिन कई बार उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती थीं। केन और सारा को एक साथ देखा गया मगर केन ने खुद और उनकी गर्लफ्रेंड सारा ने भी कभी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर नहीं की।
देखा जाए तो दोनों अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना चाहते हैं, किंतु इतने बड़े क्रिकेट स्टार की पर्सनल लाइफ अगर मीडिया से छिपी रहे तो ऐसा नहीं हो सकता। आपको यह भी बता दें कि सारा रहीम को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था। उसका नाम पाकिस्तान से जोड़ा गया था।
खबरों के अनुसार सारा एक पाकिस्तानी लड़की है, मगर उसका रंग उसे एशियाई मूल का बताता है। वैसे सारा मूल रूप से इंग्लैंड की रहने वाली हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि शायद उनके पूर्वज पाकिस्तान के थे, जो बाद में न्यूजीलैंड में बस गए होंगे।