पति को थी खतरनाक बीमारी, अब मौत के बाद खुला राज तो पत्नी के उड़ गए होश

img

हांसी॥ लड़के के कैंसर से पीड़ित होने की बात लड़की के परिजनों से छिपाकर लड़की की शादी कर दी गई। पति की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी के हाथ उसकी ब्लड कैंसर के कागजात हाथ लग गए, जिससे पता चला कि उसके पति को पिछले कई सालों से ब्लड कैंसर था। मामला हरियाणा के हिसार जिले का है।

जब इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो उसने बताया कि उन्होंने मृतक के परिजनों को इस बारे में बताया गया था कि वह ज्यादा से ज्यादा तीन-चार साल ही जीवित रह सकता है। मामले की पूरी सच्चाई जानने के बाद महिला ने इस बारे हांसी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के ससुर, ननद व ननदोईयों समेत कुल 6 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

पिता बोले औकात से ज्यादा दिया था दहेज

पुलिस को दी शिकायत में हांसी की शिल्पा ने बताया कि जिस समय उसकी शादी तय की गई थी, उस समय लड़के के परिजनों से उसके पिता से कहा था कि उनकी कई जगह प्रोपर्टी है और महीने का 2-3 लाख रुपये किराया भी आता है और परिवार वालों ने उसकी रिश्ता पक्का कर दिया। उसने बताया कि शादी के समय उसके पिता ने अपनी औकात से ज्यादा दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली शिफ्ट हो गए।

वहां पर ससुराल वाले ने उसके सभी जेवर छींन लिए। शिल्पा ने बताया कि वो उसे बार-बार दहेज के लिए परेशान करने लगे और 50 लाख की मर्सिडीज कार की डिमांड करने लगे। मार्च-2021 में उसे बेटा पैदा हुआ तो उसे लगा कि अब उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान नहीं करेंगे। परंतु उनकी डिमांड और बढ़ गई। शिल्पा ने बताया कि उसके पति राजन गर्ग के शरीर पर अचानक नील पड़ जाते थे। जब उसके इसके बारे उसके ससुराल के लोगों से पूछा तो वे उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते थे।

पति को थी खतरनाक बीमारी

उसने बताया कि अक्टूबर (2021) में उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसके ससुराल के लोगों ने उसके उपचार के लिए दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। 19 अक्टूबर को उसके पति की मत हो गई। कुछ दिनों बाद शिल्पा के हाथ उसके पति के अस्पताल के कागज हाथ लगे और जिससे उसे पता चला कि उसका पति साल 2014 से ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों को उसके पति की बीमारी के बारे पता था और उसे धोखे में रखकर उसकी शादी की है। शिल्पा ने इस बारे में हांसी के शहर थाने में कंप्लेन दर्ज कराई है। पुलिस ने कंप्लेन के आधार पर ससुर सुभाष चंद्र गर्ग, ननद अंजू बंसल, स्वीटी गर्ग, दीप्ति जिंदल, सुनील बंसल ननदोई, अजय जिंदल ननदोई के विरूद्ध धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

Related News