धोनी का ये यादगार पल कोई नहीं भूल सकता, जब माही ने अनहोनी को होनी किया था, क्लिक कर जानें

img

नई दिल्ली॥ आज हम इस आर्टिकल में आप लोगों को बताने वाले हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया है। वहां आज तक कोई भी कप्तान नहीं पहुंचा पाया है।

महेंद्र सिंह धोनी हर फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियन बनाया, इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने स्तर पर भी समय-समय पर खुद तो साबित किया है। माही ने कई बार दिखाया है। कि वह वाकई विश्व के बड़े गेमचेंजर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के करियर में वैसे तो ऐसे कई मुकाबले की भरमार है। जब उन्होंने अनहोनी को होनी कर दिखाया, इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक महेंद्र सिंह धोनी ने कई बार अनहोनी को होनी में तब्दील कर चुके हैं।

पढ़िए-पृथ्वी शॉ सिर्फ ढाई महीने में हो गए इतने मोटे, तस्वीरें देख नहीं होगा आपको यकीन

त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आमने-सामने थे। इंडिया और श्रीलंका ऐसे ही एक मुकाबले का जिक्र आज हम कर रहे हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी ने वह कर दिखाया, जिसका होना बेहद ही मुश्किल माना जा रहा था। वर्ष 2013 सेलकॉन मोबाइल कप के फाइनल में इंडिया के सामने थी श्रीलंका, यह त्रिकोणीय श्रीलंका थी इस सीरीज में तीसरी टीम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम थी। जो बाहर हो चुकी थी। इंडिया और श्रीलंका के मध्य सीरीज का फाइनल मैच खेला गया महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर आई थी। मैच जिताने की जिम्मेदारी।

इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की टीम 48।5 ओवरों में बल्लेबाजी कर इंडिया के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में टीम इंडिया को शिखर धवन रोहित शर्मा ने सधी शुरुआत दी, रोहित ने इस मुकाबले में 58 रन जोड़े लेकिन मिडिल ऑर्डर ने निराश किया। और मुकाबला धोनी के कंधों पर आ टिका।

महेंद्र सिंह धोनी संभलकर खेलते हुए मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले गए। जहां भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ईशान शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर में गेंद शामिल तिरंगा के हाथों में फाइनल मुकाबले का आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बाहर जाती हुई गेंद महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से टच नहीं हो पाई और इस तरह लास्ट ओवर की पहली गेंद मिस हो गयी दबाव महेंद्र सिंह धोनी पर था लेकिन उन्होंने खुद पर इसको हावी नहीं होने दिया।

दूसरी अब पांच गेंदों में रन चाहिए थे। गेंदबाज ने एक बार फिर वही गेंद डाली है और इस बार महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले पर गेंद चढ़ी और सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर जा गिरी, ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स मारकर महेंद्र सिंह धोनी पर दबाव थोड़ा कम हुआ, और भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए 4 गेंदों में 9 रन चाहिए थे।

तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी जोरदार शॉट खेला गेंद हवा में थी ऐसा लग रहा था कि कैच हो सकता है। लेकिन धोनी के बल्ले से निकली गेंद बाउंड्री के पास जाकर गिरी ओवर की तीसरी गेंद पर चौका आया। चौथी गेंद महेंद्र सिंह धोनी ने अनहोनी को होनी में तब्दील कर दिया ओवर की चौथी ही गेंद पर धोनी ने बोलर के सिर के ऊपर से गोली की तरह शॉट मारा इसके साथ ही इंडिया ने एक विकेट से मुकाबला जीत लिया एक ओवर में 15 रन की जरूरत और माही ने तीन गेंद में खत्म कर दिया था मुकाबला।

Related News