भारत-अमेरिका नहीं बल्कि ये खतरनाक देश है चीन का सबसे बड़ा दुश्मन, बर्बाद करने के लिए॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ विश्व में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि चीन का सबसे बड़ा दुश्मन हिंदुस्तान, अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश नहीं बल्कि कोई और देश है।

CHINA

चीन और रूस के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। यद्यपि बाहर से देखने में दोनों अभी भी अपने संबंधों को तरजीह दे रहे हैं लेकिन हिंदुस्तान और चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान मॉस्को का हिंदुस्तान के प्रति दोस्ताना रवैया चीन को पसंद नहीं आ रहा है। हमने बीते महीनों में कई लेखों के माध्यम से बताया था कि कैसे दोनों देश कई मुद्दों पर एक दूसरे के विरूद्ध हैं।

भले ही दोनों शक्तियों का यूएस विरोधी रवैया उनको एकसाथ रखता है मगर हिंदुस्तान की ही तरह चीन का रूस के साथ भी सीमा विवाद है। अब हुआ ये कि, शुरू के महीनों में रूस हिंदुस्तान और चीन के विवाद में निष्पक्ष था लेकिन धीरे-धीरे बिना कोई आधिकारिक बयान दिए मॉस्को ने यह संदेश दे दिया कि वह इस विवाद में हिंदुस्तान के पक्ष में है।

मीडिया के मुताबिक, गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद और लद्दाख में चल रहे स्टैंडऑफ़ के बीच रूस द्वारा हिंदुस्तान को हथियारों की आपूर्ति करना चीन के अतिराष्ट्रवादी तत्वों को कतई पसंद नहीं आ रहा है। इंटरनेट पर लिखा जा रहा है कि, जब आप अपने दुश्मन से लड़ रहे हों और आपका मित्र आपके दुश्मन को चाकू पकड़ा दे तो आपको कैसा लगेगा। बयानों से चीनियों की बौखलाहट साफ दिखती है। बता दें कि चीन का सबसे बड़ा दुश्मन रूस है।

Related News