महिलाएं ही नहीं पुरुष भी हो रहे हैं एनीमिया का शिकार, इन लक्षणों को न करें नजरंदाज, वरना बढ़ जाएगी मुसीबत

img

अब पुरुषों में भी आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की बीमारी बढ़ने लगी है। एक अध्ययन के अनुसार, एनीमिया की वजह से हर साल लगभग 8 लाख लोग काल के गाल में समा जाते हैं। आमतौर पर एनीमिया की शिकायत महिलाओं और बच्चों में ही देखी जाती है लेकिन एक हालिया शोध में पता चला हैं कि अब पुरुष वर्ग भी एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

anemia

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (2019-20) में प्रकाशित एक डेटा में गौर करें तो पुरुषों में एनीमिया के मामले 22.7 से बढ़कर 25 फीसदी तक पहुंच गए हैं जबकि महिलाओं में यह समस्या 53.1 फीसदी से बढ़कर 57 फीसदी तक पहुंच चुकी है। वहीं बच्चों में यह दिक्कत 58.6 से बढ़कर 67.1 प्रतिशत के स्तर तक पहुंच गई हैं। आइए जानते हैं पुरुषों में एनीमिया की बीमारी के क्या लक्षण होते हैं।

पुरुषों में एनीमिया के लक्षण

लो टेस्टोस्टेरॉन लेवल

टेस्टोस्टेरॉन लेवल में कमी बढ़ती उम्र के पुरुषों में एनीमिया का प्रमुख लक्षण है। पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन एक ऐसा सेक्स हार्मोन है जो उनकी सेक्स ड्राइव को रेगुलेट करता है और स्पर्म बनाता है। आयरन टेस्टोस्टेरॉन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है।

निगलने में तकलीफ

एक शोध के अनुसार डिस्फेगिया यानी निगलने में तकलीफ भी एनीमिया के लक्षण में ही आता है।डिस्फेगिया और एनीमिया दोनों ही बीमारी अधिकतर उम्रदराज लोगों में ही देखने को मिलती है। अगर पुरुषों में एनीमिया और डिस्फेगिया की समस्या एक साथ होती है तो ये GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिसीज) की दिक्कत भी बढ़ा सकती है।

टिनिटस

वैसे तो टिनिटस की कई वजह हो सकती है जिनमें से एक एनीमिया भी है। एनीमिया की समस्या होने से टिनिटस की दिक्कत मुख्य रूप से हार्ट कंडीशन से जुड़ी है। इसमें कार्डियोमायोपेथी जैसे दिक्कतें दिल की मांसपेशियों द्वारा होने वाली ब्लड पम्पिंग पर प्रतिकूल प्रभाव डाल देती है। नतीजन, कानों में ब्लड सप्लाई बाधित होने लगती हैं और दोनों कानों में रिंगिंग की समस्या महसूस होने लगती है।

बालों को झड़ना

अक्सर सर्जरी, ट्यूमर या हेमरॉइड्स के चलते शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन बनना कम होने लगता है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजेनेटेड ब्लड का ट्रांसपोर्टेशन घटने लगता है।

लो फर्टिलिटी

एक अध्ययन के मुताबिक शरीर में आयरन की कमी को स्पर्म प्रोडक्शन, लो फर्टिलिटी और टेस्टिकल सेल्स के डैमेज करती है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा हमें एनीमिया के इस खतरनाक लक्षण से बचाती है। पुरुषों में जब खून की कमी, एल्कोहल या सर्जरी के कारण आयरन की कमी होने लगती है तो उनकी फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।

Related News